ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ वी. के. कनौजिया ने बताया कि जनपद कन्नौज में कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि विभाग द्वारा 12 जून, 2025 तक चलाए जाने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन कार्यक्रम के आयोजन हेतु तीन वैज्ञानिकों की टीम ने 3-3 गांवों में जाकर किसानों को कृषि की महत्वपूर्ण तकनीकियों की जानकारी दी। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर के वैज्ञानिक डॉ अशोक परिहार, डॉ सुजय आनंद, डॉ देव राज मिश्र, डॉ ऋषिकेश, डॉ जगदीशस्वर्ण, डॉ आदित्य प्रथम तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ वी. के. कनौजिया, डॉ अरविंद कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ अमर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सी. पी. सिंह जनपद स्तरीय अधिकारी आवेश कुमार सिंह, अजय सिंह, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से रोहित कुमार, आशीष कुमार, इफको से अंकित कुमार तथा कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ताओं ने अपने विषयों से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम गुगरापुर ब्लॉक के बलिदापुर, बारामऊ बांगर, करीमपुर, मढ़रिया, हरजनपुरवा, इब्राहिमपुर, छबीलपुरवा, निकोलनपुरवा तथा फूलपुर में आयोजित किया गया।
डॉ वी के कनौजिया ने कार्यक्रम में किसानों को तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का संकल्प लेने का आग्रह किया तथा मूंगफली, मक्का, धान की खेती में फसल प्रबंधन द्वारा उत्पादन बढ़ाने, डॉ अमर सिंह ने सब्जियों की खेती, डॉ अरविंद कुमार ने प्राकृतिक खेती व मृदा स्वास्थ्य, दलहन अनुसंधान संस्थान से आए वैज्ञानिकों ने दलहन उत्पादन, जैव उर्वरकों के प्रयोग, रोग व कीट नियंत्रण तथा बीज उत्पादन की जानकारी दी। किसानों को पशु चिकित्सा, नैनो यूरिया, आधुनिक यंत्रों के उपयोग, ड्रोन तकनीक आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 500 से अधिक किसानो ने प्रतिभाग किया।