आज़मगढ़-

आजमगढ़ थाना तहबरपुर पर वादी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि 23.07.2025 को सुबह लगभग 04 बजे मेरी पुत्री जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष को आशीष यादव पुत्र राधेश्याम यादव पता अज्ञात द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर शैलेश यादव पुत्र रामकेर यादव के सहयोग से भगा ले गया है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/2025 धारा 137(2),87,61(2) बीएनएस बनाम 1. आशीष यादव पुत्र राधेश्या यादव पता अज्ञात 2. शैलेश यादव पुत्र रामकेर ग्राम मधेशिया थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री लोकेश मणि त्रिपाठी द्वारा सम्पादित की जा रही है। उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. आशीष यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम भोर्रा मकबुलपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष 2. शैलेश यादव पुत्र रामकेर निवासी ग्राम मधेशिया थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को पुर्वान्चल एक्सप्रेसवे के नीचे बने नैपुरा नहर अण्डरपास से समय 11.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। तत्पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *