ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर पंचायत शमशाबाद के अधिशाषी अधिकारी राजीव कुमार का स्थानांतरण जनपद फिरोजाबाद की नगर पालिका सिरसागंज में हो जाने के कारण स्थानांतरण विदाई समाहरोह आयोजन किया गया। जिनका कार्यकाल 8 महीने रहा। अधिशाषी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूर्ण मेहनत लगनशीलता एवं व्यवहारिक रूप से किया गया। जिसे सभी सम्मानित सदस्यगणों द्वारा अपने विचारों में व्यक्त किया गया। एवं साथ ही अधिशाषी अधिकारी का अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी द्वारा पुष्पाभिंदन, सदस्यों द्वारा मालार्पण एवं गिफ्ट देकर ढोलबाजों के साथ विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *