×

बाइक सबार बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर बाइक व नगदी लूटी

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव गड़िया जगन्नाथ निवासी हितेंद्र सिंह की जनपद एटा की अलीगंज तहसील मे किराने की दुकान है। गुरुवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे। कंपिल अलीगंज मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाश हितेंद्र का पीछा करने लगे। क्षेत्र की सीमा मे गाँव करनपुर के पास ब्रेकर पर हितेंद्र की बाइक धीमी होते ही बदमाशों ने हितेंद्र की बाइक मे लात मार कर गिरा दिया। और तमंचे की नोक पर मारपीट कर हितेंद्र को घायल कर दिया। तीनो बदमाश युवक से दुकानदारी के 27 हजार रूपये, जरूरी कागजात, दुकान की चाबी व बाइक लूट कर अलीगंज की तरफ भाग गये। ग्रामीणों के फोन से हितेंद्र ने मामले की सूचना परिजनों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनों ने मामले की सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे अलीगंज सीओ सुधांशु शेखर, एस ओ, रामपुर पुलिस, कंपिल एस ओ विश्वनाथ आर्या, सी ओ जयसिंह परिहार ने जांच पड़ताल की। तीनो थानो की पुलिस सीमा विवाद मे उलझी रही। सुनवाई न होने पर हितेंद्र सड़क पर ही बैठ गया। मामला कंपिल थाने का निकला। हितेंद्र ने रात मे ही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच की बात कहकर हितेंद्र को घर भेज दिया।
शुक्रवार परिजनों के साथ थाने पहुँचे हितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एस ओ विश्व नाथ आर्या को जांच सौप दी है। एस ओ विश्व नाथ आर्या ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। खुलासे के लिए टीम बना दी गयी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
पुलिस ने तहरीर देने आये एक ग्रामीण के साथ घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे सी सी टीबी फूटेज खगाले। जनपद की सीमा पर रोड पर अन्य जगह भी फूटेज खगाले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जनपद की सीमा पर न ही एटा पुलिस थी। और न ही कंपिल पुलिस मौजूद थी। देर शाम हुई घटना को पुलिस पिकेट की मौजूदगी से रोका जा सकता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह,सी ओ जय सिंह परिहार एस ओ विश्व नाथ आर्या अलीगंज सीओ सुधांशु शेखर, रामपुर थाने के एस ओ रुपेश वर्मा सहित 3 थानो की पुलिस ने शुक्रवार दोपहर घटना स्थल का निरिक्षण किया। पीड़ित हितेंद्र से घटना की जानकारी ली। एस ओ जी प्रभारी सचिन चौधरी व सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार ने खेतो मे साक्ष्य जुटाये। मगर सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार को भी सीमा विवाद को लेकर चर्चाओ का बाजार गरम रहा। थाना पुलिस ने विवाद सुलझाने को लेखपाल शिवम तिबारी को भी बुलाया था। मगर मामला सुलझ गया। घटना कंपिल थाने की ही निकली।

Post Comment

You May Have Missed