×

बिसारी देवी मंदिर का बोर्ड उखाड़े जाने से सनातनी नाराज

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
पर्यटन विभाग द्वारा संकिसा में मां बिसारी देवी मंदिर के नाम से लगाया गया बोर्ड उखाड़े जाने से सनातनी धर्मियों में रोष व्याप्त हो गया है। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रदेश के पर्यटन विभाग के द्वारा संकिसा तिराहे से बौद्ध स्तूप तक करीब आधा दर्जन बुद्ध विहारों के निकट उनके नाम से आकर्षक बोर्ड लगाए गए हैं। इसी दौरान एक बोर्ड दोपहर बाद संकिसा बौद्ध स्तूप के मुख्य गेट के पूर्वी और लगाया गया था। जिसको उसी दिन शाम को उखाड़ लिया गया लेकिन जागरूक लोगों ने लगाए गए बोर्ड का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस दौरान बौद्ध स्तूप के नाम से एक बोर्ड पुरातत्व विभाग के परिसर स्थित गज स्तंभ के पूर्वी ओर सड़क के किनारे लगाया गया। बिसारी देवी के नाम से लगाए गए बोर्ड को उखाड़े जाने जानकारी मिलते ही बिसारी देवी सेवा समिति के पदाधिकारी में जबरदस्त रोज व्याप्त हो गया। मालूम हो भगवान बौद्ध के स्तूप के ऊपर कई दसको पूर्व अनाधिकृत रूप से मूर्ति को स्थापित कर बिसारी देवी के नाम से पूजा शुरू की गई। जिसका मुकदमा भी अदालत में चल रहा है हाई कोर्ट के आदेश पर मुकदमे को जल्द निबटाने करने की कार्रवाई चल रही है।
बिसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित उर्फ आशू ने बताया की बिसारी देवी के बोर्ड को उखाड़ें जाने से पूरे सनातन धर्म का अपमान किया गया है। इस बोर्ड को पुनः लगवाने एवं बोर्ड को उखाडने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मामले को प्रदेश स्तर तक उठाया जाएगा। इस संबंध में आज ही नवाबगंज के रामताल आश्रम पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राजस्थान झुंझुनू के संत फूल दास, भोलेपुर हनुमान मंदिर के संत मोहन दास विशेष रूप से मौजूद रहे।
कल हम लोग संतों के साथ एडीएम से भेंट करेंगे और उनको ज्ञापन देकर बोर्ड लगवाने एवं दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे। एडीएम से यह भी पूंछा जाएगा कि किसके आदेश से लगे हुए बोर्ड को खड़ा गया है। श्री दीक्षित ने बताया कि संत फूलदास इस मामले को प्रयागराज के कुंभ प्रवास के दौरान संतों के बीच उठाएंगे। श्री दीक्षित ने बताया कि उनकी समिति काफी पुरानी है बीच में संकिसा के अतुल दीक्षित ने मां बिसारी देवी सेवा समिति के नाम से फर्जी समिति का गठन किया था जिसकी मेरे द्वारा शिकायत की गई थी। बताया गया है पर्यटन विभाग के मंत्री के परिजन को प्रदेश में लाखों बोर्ड लगाए जाने का ठेका मिला है।

Previous post

डीआईजी ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण/ शाति व्यवस्था के लिए गोष्टी का हुआ आयोजन

Next post

भाजपा नेत्री श्रीमती सरिता शाक्य की आत्मा की शांति के लिए संपन्न हुए शांति पाठ में प्रोफेसर शैतान सिंह शाक्य को भी याद किया गया।

Post Comment

You May Have Missed