रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागप/ बडौत बिनौली में रालोद के छपरौली विधायक डा.अजय कुमार ने गुरुवार शाम बरनावा के पास हिंडन नदी पर बन रहे अस्थाई पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों, ठेकेदार व सेतु निगम के अधिकारियों से भी जानकारी ली।
बरनावा के पास हिंडन नदी पर 369.46 लाख की लागत से बन रहे अस्थाई स्टील पाइप पुल का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इस समय पुल के दोनो ओर एप्रोच रोड का निर्माण हो रहा है। रालोद विधायक डा. अजय कुमार ने पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों व ठेकेदार से जानकारी ली तथा सेतु निगम निर्माण इकाई मेरठ परियोजाना प्रबंधक रित्विक श्रीवास्तव से वार्ता कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अस्थाई पुल निर्माण का 95 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही पुल से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। जिससे क्षेत्र वासियों को आने जाने में सुविधा होगी।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *