पुलिस को मिली सफलता सर्राफा व्यापारी लूट कांड में पुलिस की बदमाशो से हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250206-WA0031.jpg?v=1738856446)
फर्रुखाबाद/राजेपुर/
मुनीम के साथ लूट मामले में बुधवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है | जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लगी | पुलिस से मामले में दो को गिरफ्तार करनें की जानकारी मिली है |
थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी सराफा मुनीम रामौतार उर्फ कल्लू के 1 फरवरी को जांघ में गोली मारकर नकदी व जेबरात लूटा गया था| मामले में छानबीन में जुटी पुलिस की बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई है| जिसमे पुलिस नें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है| जिसमे पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है| जिसमे पुलिस नें एटा अलीगंज के शिवम पुत्र मुनेश व सुमित यादव पुत्र श्रीकृष्ण निवासी प्रहलादपुर जैथरा एटा को गिरफ्तार किया है| सुमित के मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है| सुबह 5:10 सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया| डा. अमित वर्मा ने घायल बदमाश सुमित को लोहिया अस्पताल रिफर किया| मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों के पास से एक कार,नकदी,असलह,कारतूस बरामद किये है| अभी पुलिस मामले की और जाँच कर रही है
Post Comment