ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। बाइक से अपने घर वापस लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
थाना गुरसहायगंज के गोरी नवादा निवासी बाबू उर्फ सारिक पुत्र राशिद उर्फ चंदा 18 वर्ष, बीती रात अपनी बाइक से गुरसहायगंज से अपने गांव वापस लौट रहा था।
जैसे ही युवक रामगंज के बाबा हॉस्पिटल के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा युवक को उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया है।
बताते चलें कि मृतक अपने चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
घटना की जानकारी पर आसपास के लोग भी मृतक के घर पहुंचे, और परिजनों को धैर्य बंधाया।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *