साहसी बालिका संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में जाकर सभी सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ मनाया होली का त्योहार
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान



कायमगंज/फर्रुखाबाद
साहसी बालिका संस्था कायमगंज द्वारा वृद्धाश्रम में जाकर सभी सदस्यों के साथ 2025 की होली का त्यौहार मनाया। वृद्धाश्रम में 60 महिला और पुरुष है। वहां पर रहने वाले सभी बुजुर्गों क़े साथ फूलों से होली खेली गई और सभी को गुजिया,चिप्स,पापङ आदि वितरित किया गया। संस्था का उदेश्य सभी का त्योहार अच्छे से हो।
इस कार्यक्रम में कायमगंज विधायका डॉ सुरभि गंगवार, मनोज मिश्रा जिला पंचायत सदस्य के साथ संस्था से खुशबु मिश्रा,शिल्की मिश्रा, अंकुर मिश्रा,निकेता,गरिमा, दिव्या ,संजना, कशिश, सायना चिराग आदि ने उपस्थित थे।
Post Comment