कैप्सन : घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी व अन्य

  • सेवा, सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है घर-घर संपर्क अभियान

ईस्ट इंडिया टाइम्स/कुलदीप दुबे

इटावा,यू०पी०। प्रदेश की योगी सरकार के सेवा, सुशासन, सुरक्षा के 8 वर्ष पूर्ण होने व डबल इंजन सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आर्यकन्या शक्ति केंद्र प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने बूथ संख्या 230 व 231 पर घर-घर जाकर लोगों से व लाभार्थियों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की व योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर ही बदल गई है, देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है योगी जी के नेतृत्व में अब प्रदेश में कानून का राज है कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ है, अपराधी अब अपराध के बारे में सोचने से भी डरता है, प्रदेश के बेरोजगारों को स्वावलंबी एवं अपने पैरों पर खड़े होने के लिए ऋण प्राप्त कराया जा रहा है जिसमें सब्सिडी भी दी जा रही है। शरद बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय और 16 घरेलू हवाई अड्डों के साथ 21 एयरपोर्ट वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है व विकास के क्रम में अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन का शुभारंभ किया जा चुका है आज पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील मुख्यालय को 22 घंटे, जिला मुख्यालय को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश बड़ा योगदान दे रहा है जो राष्ट्रीय आय में 9.2% का योगदान दे रहा है। वाराणसी में 100 एकड़ में भारत का पहला फ्रेट विलेज विकसित हो रहा है, पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान को लागू करने वाला अग्रणी राज्य उत्तर प्रदेश है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 218412 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से 2023- 24 में 4,990 लाभार्थियों को 18519.25 लाख मार्जिन मनी वितरण हुई है जिससे 39,920 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। शरद बाजपेयी ने कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच देश की पहली रैपिड रेल सेवा नमो भारत का शुभारंभ हुआ है और 14 शहरों में 740 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें संचालित की गई है। शरद बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इतना काम किया गया है जिसे बताते बताते पूरा कालम भर जाएगा, उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज उत्तर प्रदेश सुदृढ़ कानून व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक हो रहा है जो मोदी सरकार और योगी सरकार की अभूतपूर्व उपलब्धि है। घर-घर संपर्क अभियान में मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष सुधीर कुमार, बूथ अध्यक्ष सचिन राठौर के साथ बूथ समिति व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *