46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं ध्वजारोहण कर किया मिष्ठान वितरण
फिरोजाबाद।

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान, पार्टी के वरिष्ठ नेता नानक चन्द्र अग्रवाल व विधायक सदर मनीष असीजा ने कहा कि, “राष्ट्र निर्माण को समर्पित भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस हम सब पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताबन्धु मना रहे हैं, भाजपा ही देश का भविष्य हैं।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की विचारधारा और कार्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, राकेश शंखवार, राजेन्द्र बोहरे, सुनील टण्डन, सुनील शर्मा, अरविंद पचौरी, बीएल वर्मा, डॉ अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ एसपी लहरी, आनन्द अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, उदय ठाकुर, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील विधोलिया, सुशील जैन, राधेश्याम यादव, केशव फौजी, सतीश यादव, शैलेंद्र गुप्ता शालू, अंकित तिवारी, दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, रामनरेश कटारा, प्रचीर सेठ, सत्य पाल सिह चौहान, अनार सिंह कुशवाह, देश दीपक गुप्ता राजा, लायक सिंह शंखवार, मधुरिमा गुप्ता, केके गांधी, अनुपमा शर्मा, राम लडेती, सोवरन सिंह, सतीश प्रजापति, विशाल मोहन यादव, उदय गुप्ता, विपिन गुप्ता, मोनू जाटव, विष्णु गुप्ता, विजय जैन, सुरेंद्र सावन झा, सत्य प्रकाश यादव, शिवम दीक्षित, श्रीनवास शर्मा, विजय सिंह, सत्यशील गुर्जर, गुड्डा पहलवान, पिंकी चक, राजेश राज झा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
Post Comment