×

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगे- जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता (मंसाराम)

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम के नेतृत्व में व्यापार संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी का हुआ गठन। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल एवं विनय अग्रवाल के द्वारा नगर तहसील विधानसभा किरना कमेटी,सर्राफा कमेटी के साथ-साथ महिला कमेटियों के नवनियुक्त पदाधिकारी को उनके दायित्व को सौंप कर अपनी पूर्ण कमेटीयां गठन करने को कहा व सम्मान किया। साथ ही समस्त पत्रकार बंधुओ का भी स्वागत व सम्मान किया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम ने कहा कि व्यापारी भाइयों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हमारा संगठन मजबूत है हम व्यापारियों के होने वाले उत्पीड़न के लिए कार्य करेंगे और एकजुट होकर कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है वहीं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा कि व्यापार संगठन को एक परिवार मानकर चले। सहयोग पढ़ने पर मैं एक कदम आगे खड़ा मिलूंगा। और समस्याओं को दूर करने में पूरी ताकत झोंक दूंगा। संगठन को सभी शक्तिशाली बनाने का कार्य करें। यह संगठन आपके सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। नरेश अग्रवाल जी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनका नाम बच्चा-बच्चा जानता है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी है। जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम, जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, जिला सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव व अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, अजय गुप्ता, मंगल गंगवार,अभय राठौर, विधानसभा अध्यक्ष श्रवण कौशल, विधानसभा महामंत्री मनोज गुप्ता, विधानसभा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष नकुल शाक्य, युवा विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुप्ता, युवा विधानसभा महामंत्री आशीष सक्सेना, युवा विधानसभा कोषाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार, किराना कमेटी अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, किराना महामंत्री श्यामू गुप्ता, संयुक्त महामंत्री अवनीश कौशल, सहकोषाध्यक्ष राजीव राठौर, महिला नगर अध्यक्ष वविता वर्मा, महिला नगर महामंत्री प्रगति तिवारी, महिला नगर कोषाध्यक्ष सुषमा शाक्य, सराफा नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा, सराफा नगर महामंत्री हर्षित गुप्ता, सराफा नगर कोषाध्यक्ष मनजीत वर्मा, नगर कमेटी कम्पिल अध्यक्ष निशांत गुप्ता, महामंत्री गगन शाक्य, कोषाध्यक्ष प्रणव शर्मा, नगर अध्यक्ष फतेहगढ़ विपिन गुप्ता, नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष शिवम वर्मा, कायमगंज नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी जेहान अहमद खान, नगर मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, जिला किराना अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, जिला संगठन मंत्री दीपक शर्मा, जिला संयुक्त महामंत्री अनुराग कौशल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा आदि है।

Post Comment

You May Have Missed