राज्य के किसानों की समस्या का समाधान होगा:मनजीत सिंह राजू

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: उत्तराखंड गन्ना विकास सलाकर समिति के सह,अध्यक्ष स,मंजीत सिंह राजू को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलविंदर सिंह किंदा भाजपा नेता गौरव शर्मा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चकरपुर से उनका स्वागत करते हुए शहर में रोड शो निकला गया शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उत्तराखंड गन्ना विकास सलाकर समिति के सह,अध्यक्ष स,मंजीत सिंह राजू राजू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहां जो जिम्मेदारी मुझे सोपी गई है उसे कर्तव्य के साथ निभाऊंगा एवं भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा सभी को साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चाैहुमुखी विकास हो रहा है राज्य उन्नति की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ इन्होंने कहा है कि राज्य की किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए मैं वचनबद्ध हूं उन्होंने कहा किसानों की हर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर गोपाल कोछड़,रघुवीर सिंह,गुरमुख सिंह,गुलाम मुस्तफा,हर जसपाल सिंह हैंरी, योगेश मुंगली,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी,रामकिशन, जगदीश पांडे,परमजीत सिंह गोराया,बंटी,आदि मौजूद थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *