×

उप जिलाधिकारी सदर निशा ने किया वृद्धा आश्रम का निरीक्षण

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी मथुरा

मथुरा 12 अप्रैल/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी सदर निशा ने वृंदावन स्थित कृष्णा कुटीर वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धा आश्रम में उपस्थित माताओं से वार्ता की, सभी का हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। गर्मी के दृष्टिगत वृद्धा आश्रम में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी एवं लू के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी सदर निशा ने खाने की गुणवत्ता को चेक किया तथा प्रतिदिन के मेनू की जानकारी ली। उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन किया तथा साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में तहसीलदार सदर सौरभ यादव मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed