ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: गुरूद्वारा सिंह सभा में खालसा सृजन दिवस वैसाखी पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम मनाया गया।गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। भाई बचित्र सिंह एवं हजूरी रागी जत्था भाई गगनदीप सिंह ने गुरबाणी का बखान किया। भाई बचित्र सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना के बारे में बताते हुए कहा कि सिक्खों के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज ने आज के दिन ही खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसके बाद से बैसाखी के पर्व पर खालसा पंथ का स्थापना दिवस मनाया जाता है। वहीं पटियाला के रागी जत्था दलीप सिंह कक्कड़ ने गुरू की महिमा का बखान करते हुए कहा कि अकाल पुरख के आदेश का पालन समस्त संगत को करना चाहिये। गरीबों, मजलूमों की सेवा करना ही गुरू ने हमें सिखाया है और गुरू की फौज उनके आदेश का पालन आज भी कर रही है। वहीं टाढ़ी जत्थे ने अपने चिर परिचित अंदाज में गुरु की महिमा का वर्णन किया। समागम में लोगों को अमृतपान कराया गया। वहीं पहंुचे हजारों लोगों ने लंगर छका।
इस मौके पर कुलविंदर संह किंदा, हरमंदर सिंह बरार, कर्म सिंह पड्डा, हरदयाल सिंह, दलजीत रंधावा, हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह, मंगा सिंह, विक्की सरां, बाज सिंह, विक्की, गुरमंगत सिंह, बलदेव सिंह आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *