×

मथुरा पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।बड़ी धूमधाम से मनेगा जन्माष्टमी पर्व

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ ताहिर करेशी

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुँच चुके है। मथुरा में मुख्यमंत्री आज ओर कल दो दिन रुकेंगे। कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा।। मुख्यमंत्री जी ने 5251 वं श्री कृष्ण जी के जनमोत्सव का शुभारंभ वेलून उड़ा कर किया।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राधा कृष्ण की लीला स्थली ब्रज के विकास के लिए र 1037 करोड़ की 178 विकास परियोजना का लोकर्पण/शिलान्यास किया।।इस दिन देश विदेश से योगेश्वर श्रीकृष्ण के लाखों भक्त कृष्णा के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। और अगले दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह उपस्थित जनसमूह को श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन के कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त को प्रातः ठीक 9 बजे मुख्यमंत्री काफिले के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान से श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए प्रस्थान करेंगे और 9 बजकर 15 मिनट पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुचेंगे। मुख्यमंत्री यहां करीब एक घंटा रुकेंगे इस दौरान इस दौरान दर्शन पूजन करेंगे एवं उपस्थित जनसमूह को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देेंगे। 10 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान आ जाएगा। 10 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेगा।मुख्यमंत्री के आवगन पर कार्यक्रम को स कुशल बनाने में आलाधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है।।

Post Comment

You May Have Missed