जिला मुख्यालय पर बंगाल हिंसा को लेकर हिंदू संगठनों ने बंगाल की सीएम के खिलाफ जताया आक्रोश
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार



कन्नौज। बंगाल में हिन्दू धर्म के लोगों पर जारी हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग करते हुये जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
शनिवार को हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे।
यहां संगठन के लोगों ने बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, बंगाल में हिंदुओं पर हिंसा की जिम्मेदार बंगाल सरकार की सीएम ममता बनर्जी हैं। हिंसा को ना रोक पाने का जिम्मेदार भी बंगाल की सीएम को ही प्रदर्शनकारियों ने ठहराया है। संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुये बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की। इसके अलावा मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच एनआईए कराये जाने की मांग की। केंद्रीय फोर्स को बंगाल की स्थित नियंत्रण करने की मांग भी की गई।
पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुये कहा कि बंगाल को हिंदू शून्य करने की साजिश रची जा रही है। उपरोक्त प्रदर्शन के बाद विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल, हिन्दू संगठन के लोगों ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन भी कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर संबंधित अधिकारी को सौंपा।
Post Comment