ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह



शमशाबाद/फर्रुखाबाद।
भागवत कथा की पूजन सामग्री विसर्जन के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम बिरिया डांडा बूढ़ी गंगा के पास यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर में करीब दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। गंगा ढाईघाट से पूजन सामग्री विसर्जित करने के बाद वे थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सुनीता (पत्नी रामशरण) को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया।