ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के 87 वें जन्मदिन के अवसर पर व्यापारियों ने विजय मोबाइल सेंट्रल सिनेमा चैराहे पर राहगीरों को शबरत वितरण किया।
शरबत जलशाला का उद्घाटन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं फिरोजाबाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंडित रविंद्रलाल तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा उत्तर प्रदेश के ही नहीं, अपितु पूरे भारतवर्ष के करोड़ों व्यापारियों के हृदय सम्राट थे। वह व्यापारियों का दुख दर्द को दूर करने वाले थे। वह हम करोड़ व्यापारियों के आस्था के प्रतीक थे। उन्हीं के द्वारा स्थापित व्यापार मंडल आज वटवृक्ष के रूप में फल फूल रहा है। जब कभी किसी व्यापारी को कोई समस्या होती है, तो वह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क करके अपनी समस्या का निदान करवा सकता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष अमित वाष्र्णेय, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष भरत तिवारी, युवा महानगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, आईटी सेल के महानगर अध्यक्ष साजिद कुरैशी, विजय भंवानी, शुभम राजपूत, एमएम खान आदि मौजूद रहे।