शमशाबाद में धान के खेत में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण भयभीत।
महेश वर्मा ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद। धान के खेत में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दर्शन का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने शोरगुल मचाया तो मगरमच्छ बहुत तेजी के साथ खेत में भाग गया और भूमिगत हो गया। कॉफी खोलने के बाद भी नहीं मिला।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भ कु सा निवासी मंजेश राजपूत ने बताया कि वह रविवार को आवारा पशुओं से अपनी फसल की रक्षा हेतु रात में रखवाली करते हैं रात में दो लोग अपने खेत की फसल की रखवाली करने हेतु आ गए। तभी गांव के बालक राम के धान के खेत में रात्रि को कुछ हलचल सुनाई दी। जिस पर उन्होंने टॉर्च लगा कर देखा तो उन्हें मगरमच्छ दिखाई पड़ा। जिसकी सूचना उन लोगों ने गांव में जाकर दी। जिस पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और मगरमच्छ को देखकर घबरा गए। ग्रामीणों ने लकड़ी के सहारे पकड़ना चाहा तो वह उन लोगों पर दौड़ पड़ा। जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए उसे समय बाद वह तेजी के साथ चला गया और भूमिगत हो गया। ग्रामीणों ने उसे काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण मगरमच्छ नदी से खेत में आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह रात में अपने खेतों में खड़ी फसल की आवारा पशुओं से रखवाली करते हैं। वह किसी भी समय रखवाली करते समय हमला कर सकता है। जिसके कारण वह भयभीत हैं। मगरमच्छ काफी बड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
Post Comment