ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित ।

फर्रुखाबाद। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम लभेड़ा निवासी संतोष पुत्र अनन्तराम उम्र 18 वर्ष बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर काफी क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर अवस्था में डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में विजय कुमार पुत्र मौजीराम निवासी पांडेपुर जनपद हरदोई बाइक से सवायजपुर से अपने गांव जा रहा था, तभी सवायजपुर के निकट ओवरटेक करते समय ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आयी। उसे परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरी घटना में थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी अतुल व थाना राजेपुर के राई निवासी भोले को निबिया चौराहे पर किसी अज्ञात चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *