रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ बडौत/ बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में बाइक सवार बदमाशों ने वर्तमान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।गोलीकांड से छेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।गोलीकांड में साथी
विनीत भी गोली का शिकार हो गए थे जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक के भाई गजेंद्र तोमर ने पुलिस को तहरीर देकर सिरसली निवासी आयुष, अर्जुन, व एक अज्ञात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कराई है।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एक अन्य आरोपी निर्भय पुत्र जिहान सिंह को मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित कृष्णा नदी के पास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी शिवदत्त, क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, राशिद खान, व मुलायम सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है क्षेत्रीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।