ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
कम्पिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी आदेश की अड़तीस वर्षीय पत्नी ललिता शुक्रवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी।महिला ने आंगन में रखे पंखे को हटाकर झाड़ू लगाने का प्रयास किया। पंखे में उतरे करंट से महिला को करंट लग गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। स्वजन आनन फानन में महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतका के दो पुत्र शिवम , सचिन व दो पुत्रियां कोमल ,सुरभि हैं। स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।