ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता ना चल पाने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताते चलें कि ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव निवासी दिनेश सविता पुत्र बलराम 35 वर्ष अपने खेत पर धान लगाने गया था। काम निपटाने के बाद दिनेश गांव के निकट से गुजरी पांडु नदी में नहाने चला गया। इस दौरान पैर फिसलने से दिनेश नदी के गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों को जब जानकारी हुई तो परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मामले की खबर पर परिजनों में हड़कंप मच गया। 112नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों से तलाश भी कराई गई लेकिन नदी में डूबे युवक का पता नहीं चला सका था।
घटना को लेकर परिजनों में रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।
नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए थाना पुलिस प्रयासरत थी।
समाचार लिखे जाने तक जहां युवक की तलाश जारी थी, वहीं परिजनों का हाल बेहाल था।