ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। अपना कार्य निपटाकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर जमकर हंगामा काटा।
जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बौरापुर निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार अपने निजी कार्य से रविवार को इंदरगढ़ गये हुये थे। दोपहर 3 बजे के करीब अशोक अपना काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही अशोक तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर मकरंदापुर गांव के निकट पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने अशोक को बाइक समेत चपेट में ले लिया। दुर्घटना में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जहां मौका पाकर वाहन चालक मौके से भाग निकला वहीं आसपास के राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मामले की सूचना अशोक के परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां घटना से आक्रोशित परिजनों ने तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम के कारण उपरोक्त मार्ग पर आवागमन कर रहे वाहनों के जाम के हालत पैदा हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया भी,लेकिन परिजन दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कड़ी मशक्कत और वाहन चालक को गिरफ्तार करने के आश्वाशन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था को बहाल किया जा सका।
मृतक अशोक का शव पोस्टमार्टम होती मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां भी कुछ समय तक घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस बीच मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस बल के एक सिपाही से जाम लगाने का प्रयास कर रहे परिजनों और ग्रामीणों की बहस भी हुई। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हालात सामान्य किए।
घटना को लेकर जहां इंदरगढ़ थाना पुलिस ने घटना का मुकदमा तहरीर मिलने पर दर्ज करने की बात कहीं है वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी।
वहीं तिर्वा कोतवाली पुलिस ने भी हालात सामान्य होने पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।
अशोक की मौत पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।