ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। बेटे और बहू के प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग महिला ने घर से तीन किलोमीटर की दूरी पर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में ले लिया मौके पर मौजूद लोगों ने महिला की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना कस्बा के रहने वाले श्रीकिशन राठौर की पत्नी विमला देवी उम्र 65 वर्ष
के तीन पुत्र हैं। इसमें विनोद, मनोज, नीरज हैं। सभी बेटे अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते हैं।
सोमवार को महिला का शव घर से तीन किलोमीटर की दूरी पर कुरियाना गांव के पास एक इंटर कॉलेज के निकट एक पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
लोगो ने बताया कि मृतिका अपने छोटे बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।