ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। प्रधान पति द्वारा लेखपाल के साथ की गई मारपीट के बाद भी प्रधान पति की गिरफ्तारी ना होने से गुस्साये लेखपालों ने सदर तहसील में हड़ताल करते हुये प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारी लेखपाल नारेबाजी करते हुये आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुये नजर आ रहे थे। तीन दिन पूर्व सकरी खुर्द गांव में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों के साथ बारात घर के निर्माण के लिये लेखपाल आनंद कुमार दीक्षित पैमाईश करने को लेकर सकरी खुर्द गांव गये थे। लेखपाल का कहना था कि यहां पैमाईश प्रक्रिया के दौरान प्रधान ऋचा कटियार के पति निर्मल कटियार ने कार्यवाही का विरोध करते हुए उन पर हमला किया था। सोशल मीडिया पर मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। बता दें कि उपरोक्त मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। तीन दिन बीतने और पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी ना होने को लेकर मंगलवार को सदर तहसील में लेखपाल संघ के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लेखपालों ने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए हड़ताल शुरु कर दी।
धरने पर बैठे संघ के लोगों का कहना था कि जब तक उपरोक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारी लेखपालों का कहना था कि वे न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, राजस्व कार्य के दौरान उन पर हमला होना अपराध है।
आरोपी की गिरफ्तारी और कार्यवाही ना होने तक धरना प्रदर्शन और हड़ताल जारी रखने की बात भी संगठन के लोगों ने कही।
इस दौरान शुभम मिश्रा, विशाल चौरसिया, अखिलेश मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, विजय कांत शुक्ला, सुशील दीक्षित, बृजेश बॉथम, आस्था मिश्रा, वैष्णवी सिंह, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *