ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना


फर्रुखाबाद।
कोतवाली अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर हडाई निवासी महिपाल के घर का छज्जा गिर जाने से पांच मासूम बच्चे घायल हो गए थे। बीती रात उपचार के दौरान सगे भाई बहन की मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया।
अमृतपुर के ग्राम हुसैनपुर हडाई में बच्चे अपने दरवाजे पर खेल रहे थे दरवाजे का छज्जा अचानक गिर गया जिससे मासूम बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे बच्चों का उपचार डाक्टर राममनोहर लोहिया में चल रहा था घायल बच्चों में महिपाल की 11 बर्षीय पुत्री प्रीती, 10 बर्षीय पालकी, रघुनाथ की 5 बर्षीय पुत्री शशी, धनपाल के 7 बर्षीय पुत्री आराध्या, व 5 बर्षीय पुत्र कुशल उर्फ मोदी, गम्भीर रूप से घायल हो गए। वह सभी बच्चे विधालय जा रहे थे जैसे ही घर से निकले छज्जा गिर गया। सभी को उपचार के लिए डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था आराध्या और कुशल को कानपुर रिफर किया गया था जहां दोनों
भाई बहनों की उपचार के
दौरान मौत हो गई। मृतको
की मां रुवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। धनपाल के
के एक पुत्र खिलाड़ी व पुत्री
नन्ही है।