ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: समस्त आशा,ओ कार्यकर्तीओ ने एसडीम डॉ अमृता शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेज कर अवगत कराया।कुछ आशाये आशा कार्यकर्ती बी०एल०ओ० के पद पर कार्य कर रही है।समस्त आशाओ ने लगभग कई वर्षों से लगातार 500 रू की मासिक आये से कार्य किया है।तथा आशा कार्यकर्ती बी०एल०ओ० का मासिक वेतन 12,000 रू हो चुका है।परन्तु विभाग के द्वारा समस्त आशा कार्यकर्ती बी०एल०ओ०को हटाने का आदेश दिया गया है तथा आशा कार्यकर्ती बी०एल०ओ०के स्थान पर ऑगनबाडी कार्यकर्ती को कार्य दिया जा रहा है बी०एल०ओ०का मानदेह बढाने की बात कही गई है। तथा मानदेह बढने के बाद बी०एल०ओ० को पद से हटाने की बात किसी भी समाचार पत्रों मे नही कही गई है।यदि आशा कार्यकर्ती बी०एल०ओ० को अपने पद से हटाया जाता है तो समस्त आशा कार्यकर्ती बी०एल०ओ० सडको पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जायेगे। इस मौके पर शशि गुप्ता,
राजेश्वरी,आशा बेबी,नेहा,मीना, रूप किशोरी,सम शर्मा,शीश वाला,रीता कश्यप,निशा शर्मा,
रेखा देवी,रेखा यादव आदि थीं।