भाजपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी विकास शर्मा को चुनाव जीतयगे:सुखदेव सिंह नामधारी

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह नामधारी ने अपने फार्म हाउस पर प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी के साथ गद्दारी करना का ख़ुलासा किया। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के भाजपा कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख तथा उनके पुत्र गुरकीरत सिंह औलख एवं उनके भाई कुलवंत सिंह औलख भाजपा से बिलासपुर के ब्लॉक प्रमुख है। जोकि उत्तराखंड में बाजपुर के ब्लॉक प्रमुख पद के कांग्रेस प्रत्याशी सुखमन कौर पत्नी जोरावर सिंह भुल्लर को बीडीसी उठाकर दे रहे हैं और भाजपा पार्टी के साथ गद्दारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध करते हैं कि ऐसे गद्दारों को तत्काल पार्टी से निकला जाए। उन्होंने कहा राजेश कुमार को भाजपा से दो बार टिकट दिया गया हारने के बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया उसके बाद भी भाजपा पार्टी से गद्दारी कर रहे हैं बीडीसी उठाकर कांग्रेस के प्रत्याशी को दे रहे हैं। वहीं नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा को भाजपा ने टिकट देकर चुनाव लड़ाया और चुनाव हार गए। उन्होंने एक नेता को सीएम से मिलवाया गया कहा इन्हें भाजपा प्रत्याशी घोषित करो यह पार्टी ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा इन लोगों के पार्टी का नमक खाकर भी गद्दारी की जा रही है जबकि भाजपा पार्टी द्वारा बाजपुर ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी विकास शर्मा को बनाया गया है। उन्हें चुनाव जीताने की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी को बीडीसी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मेरा कहने का मतलब यह है कि भाजपा प्रत्याशी को बीडीसी लाकर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय 23 बीडीसी मौजूद है हम चुनाव जीतने के पूरे प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा जो भी बीडीसी हमारे पास है हम भाजपा प्रत्याशी को दिल से चुनाव लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और उनके नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से अनुरोध करते हुए कहा है कि ऐसे गद्दारों के साथ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करनी चाहिए। जो लोग पार्टी को खत्म करने में लगे हैं। ऐसे लोगों पर भाजपा संगठन को पहली नजर रखनी होगी। वही सुखदेव सिंह नामधारी ने ग्राम प्रधानो एवं बीडीसी सदस्यों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर बीडीसी सदस्य तेजेंद्र सिंह सैनी,गुनसानी की ग्राम प्रधान सना हरलालपुर की ग्राम प्रधान संजना हरलालपुर-गुमसानी से बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सिंह नामधारी,ग्राम गुलड़िया से ग्राम प्रधान मोहन सिंह दिवाकर बागी नामधारी,लाडी नामधारी,बबलू नामधारी आदि मौजूद थे।