ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर शाम को सैफई से लखनऊ जा रहे सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा के फगुआ भट्टा कट पर रुका। जहां पहले से ही मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। सपा मुखिया के सैफई से लखनऊ जाने की खबर मिलते ही रूबी राजपूत अपने समर्थकों के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहले से ही पहुंच गयी। इसी बीच एक्सप्रेस वे से गुजर रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते ही अपना काफिला रोक दिया। जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रूबी राजपूत और कुसुम यादव ने सपा मुखिया की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महिलाओं को उपहार भेंट कर वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकत की और सभी को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दीं और अखिलेश यादव का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर रूबी राजपूत, कुसुम यादव ,संजय राजपूत,पवन राजपूत, महावीर आदि लोग मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *