ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

ठठिया /कन्नौज। रक्षा बंधन की खुशियां उस समय मातम में बदल गई। जब एक किसान सुबह अपने खेतों में खड़ी धान की फसल में पानी लगा रहा था तभी जहरीले सांप के काटने से किसान की मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी निवासी चन्द्रभान पुत्र रामप्रकाश बाथम उम्र 45 वर्ष ने कडेरा निवासी सोनू शुक्ला का खेत बंटाई पर किया था। जिसमें धान की फसल खड़ी थी सुबह 9 बजे के लगभग किसान धान की फसल में पानी लगा रहा था। तभी किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से किसान वही अचेत होकर गिर पड़ा । पड़ोसी किसान की सूचना पर खेतों पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत चन्द्रभान को मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक किसान की पत्नी जावित्री की सूचना पर ठठिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के 5 बेटी और एक बेटा है तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *