ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से समाजवादी पार्टी मज़दूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री राहुल निगम वारसी ने कन्नौज जनपद के बेहटा निवासी संगीत कटियार को सपा मजदूर सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को उनका समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीत कटियार ने कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान का भरोसा दिलाकर कन्नौज जनपद की तीनों विधानसभा की सीटें जिताने का भरोसा दिलाया। समाजवादी पार्टी मज़दूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री राहुल निगम वारसी द्वारा संगीत कटियार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीति किये जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने संगीत कटियार का भव्य स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी मज़दूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीत कटियार ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसा युवाओं का मान सम्मान कर उन्हें आगे बढाने वाला नेता इस देश में दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसान मजदूर व्यापारी सभी को परेशान देखा जा रहा है वह गांव गांव गली गली जाकर सपा की कल्याण कारी नीतियां व कन्नौज लोकसभा में हुए विकास कार्यो से जनता को अवगत कराएंगे ।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से परेशान जनता समाजवादी पार्टी को आशा भरी नजरों से देख रही है। विधानसभा चुनाव में सपा को भारी सफलता मिलेगी। उन्होंने युवाओं से समाजवादी पार्टी से जुड़कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का आवाहन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान , संजीव यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा, बीरेंद्र कटियार सेक्टर प्रभारी बेहटा, डा. सुनील दिवाकर,डा. जसवंत सिंह राजपूत, मधु कश्यप एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने फूल मालायाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *