ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद/
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के सौजन्य से आगामी 15 अगस्त दिन शुक्रवार को भव्य विशाल तिरंगा यात्रा गुरुगाव देवी मंदिर से लाल गेट होते हुए बद्री विशाल कालेज में समापन होगी। उसके उपलक्ष्य में कई संगठनों को 15 अगस्त को होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को भव्य और‌ दिव्य बनाने के लिए प्रण लिया गया। इस मौके पर सभी ने अपने अपने सुझाव अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन टीम को दिए गए और आश्वासन दिया की हम सभी इस तिरंगा यात्रा को भव्य और‌ दिव्यता प्रदान करेंगे। यह यात्रा किसी एक की यात्रा नहीं है यह सम्पूर्ण भारतवासियों की यात्रा है। जिसका आयोजन  अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पाण्डेय द्वारा विगत तीन वर्षों से किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा में साक्षी बनने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन समस्त फर्रुखाबाद के वासियों को
आमंत्रित करती है। इस बैठक में फरुखाबाद के कई संगठनों ने भागीदारी ली जिसमें मुख्य पूर्व सभासद रामजी दीक्षित, साहस इण्डिया गुप के‌ संस्थापक सुबोध शुक्ला, ब्राह्मण सभा जन सेवा के संस्थापक नारायण दत्त द्विवेदी, विपिन सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष अजय कटियार, किसान शक्ति के जिलाध्यक्ष सत्यभान झा, किसान यूनियन अखंड प्रदेश के जिला अध्यक्ष क्रान्ति पाठक नन्दी, संकल्प सेवा के अध्यक्ष विक्रांत अवस्थी, भारतीय किसान यूनियन के आदित्य दीक्षित व‌ कई संगठनों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के मुख्य पदाधिकारियों ने अपनी अपनी भागेदारी सुनिश्चित की जिलाध्यक्ष गौरव
कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सक्सेना (यात्रा संयोजक), जिला उपाध्यक्ष
चन्द्रशेखर शर्मा, जिला महामंत्री सुरजीत कटियार,
जिला कानूनी सलाहकार आसिफ जमा खान‌, ‌जिला सचिव सौरभ शर्मा, जिला सचिव सौरभ शाक्य, जिला सचिव प्रशान्त सिंह, जिला सचिव सुनील शर्मा, जिला सचिव रोहित शाक्य, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नगर महामंत्री मनीष यादव ( यात्रा सहसंयोजक)‌, नगर सचिव क्षितिज शर्मा, नगर सचिव कुनाल कटियार, अभिनव‌‌ कटियार, अभिषेक मिश्रा, रवी शुक्ला, राजेश यादव, अतुल मिश्रा, अनुराग शाक्य, शिवांग श्रीवास्तव आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *