.
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सौरिख पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अजय उर्फ गोलू (24 वर्ष) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम भगवन्तापुर, थाना सौरिख को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामला 19 अगस्त 2025 का है, जब सौरिख क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त अजय उर्फ गोलू उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिसमें अन्य तीन लोगों ने भी सहयोग किया। इस आधार पर थाना सौरिख में मुकदमा अपराध संख्या 348/2025 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया था। सौरिख थाना प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, उपनिरीक्षक देवीसहाय वर्मा, कांस्टेबल कार्तिक तोमर, कांस्टेबल देवीशरण तथा महिला कांस्टेबल राखी ने अभियुक्त अजय को दिल्ली के मुकुन्दपुर उत्तरी क्षेत्र से दबोच लिया। उसे आवश्यक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *