………….
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जनपद के किसानों की खाद-बीज की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया तथा 6 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की पूरी तरह उपेक्षा कर रही है। महंगे खाद, बीज व दवाओं के चलते किसानों की लागत बढ़ रही है, लेकिन उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आलू जैसी प्रमुख फसल भी इस बार औने-पौने दाम पर बिक रही है। समय पर खाद और बीज न मिलने से किसान गंभीर मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव और सपा नेता जय कुमार तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हक और अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। लेकिन वर्तमान सरकार किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। किसान जब अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाता है तो सरकार उस पर लाठियाँ बरसाती है और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती है।
पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल पाल व यश कुमार दोहरे ने कहा कि किसानों को खाद और बीज की जगह केवल लाठियाँ और लंबी लाइनें मिल रही हैं। यह सरकार किसानों को पूरी तरह हाशिए पर धकेल रही है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगे
सहकारी समितियों एवं सहकारी संघों में डीएपी, एनपीके, पोटाश व आलू बीज की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। खाद-बीज की कालाबाजारी रोकते हुए किसानों को समान रूप से वितरण कराया जाए।
परिवहन एजेंसी/ठेकेदार की लापरवाही पर कार्रवाई कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अघोषित बिजली कटौती बंद कर किसानों को सिंचाई हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए।
बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों के नुकसान का सर्वे कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर जिला महासचिव रामसेवक राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह वघेल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन,प्रदेश सचिव आकाश शाक्य,राजेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव,हुकुम सिंह यादव,सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, कुक्कू चौहान,मुकुट सिंह,नाजीम खान,रजनीकांत यादव,कौशर खान,मुस्ते हसन,विवेक पाल,नितिन यादव,वसीम हसन लल्ला,राजू यादव,भानू गुप्ता, गुफरान अहमद, शकील अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *