ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थानाध्यक्षो एवं चौकी इंचार्जो की तैनाती में फेरबदल किया है। जबकि पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक कपिल कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम को थाना कमालगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनाती की गई। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सन्त कुमार को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अरविन्द यादव को रायपुर चौकी इंचार्ज पद पर नियुक्त की गई। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक दर्शन सिंह का तबादला सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी पद पर किया गया है।पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक नितिन कुमार को सरस चौकी इंचार्ज पद पर भेजा।