रिपोर्ट
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुदारा गांव में बुधवार रात एक महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका रामश्री पत्नी जगदंबा प्रसाद का शव उनके घर के जंगले में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना का खुलासा रामश्री के बेटे ने किया, जो बकरी चराकर घर लौटा। बेटे ने अपनी मां को फंदे से लटका देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक रामश्री की मौत हो चुकी थी। इंदरगढ़ थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाने को कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका का परिवार और ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *