रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर शनिवार को नगर की गांधी पार्क प्राचीनतम गौशाला और यमुना किनारे गोशाला में हवन, गौ-माता पूजन और गौ सेवा संगोष्ठी आरती के साथ संपन्न हुई।
यमुना किनारे गौशाला मे आयोजित गो सेवा संगोष्ठी में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीषा असीजा ने कहा कि गौ माता हमारे सनातन जीवन का आधार है। जिसमें सभी देवी देवताओं का वास माना गया है। गौ माता से प्राप्त पंचगव्य से हमारे बच्चों का भरण पोषण होता है। गोमाता की सेवा को ही सभी देवताओ की सेवा माना जाता है। इसलिए सभी को गो सेवा का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि गौ माता मनुष्य के लिए माता के समान हृदय रखने वाली परोपकारी होती है। इसलिए प्रत्येक जीव का कर्तव्य है हमें अपनी संस्कृति रक्षा के लिए गौ माता की तन मन धन से सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजापा नेता गौ सेवक सुनील शर्मा ने कहा कि गौ सेवा से ही भगवान कृष्ण गोविंद कहलाए। गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गौशाला में सुबह से ही गौ भक्तो द्वारा पूजा अरती का क्रम बराबर जारी रहा। हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण का संपन्न हुआ। शाम को दीपमालिका के साथ गौमाता की आरती संपन्न हुई। गौशाला कार्यक्रम में विष्णु बंसल, हनुमान प्रसाद, राकेश तिवारी, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, ओमप्रकाश वाष्र्णेय, राकेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, रामनरेश कटारा, उमाशंकर मिश्रा, हरिशंकर तिवारी, राजकुमार शर्मा, गुड्डा पहलवान, विवेक तिवारी, विजय शर्मा, मनोज कुमार, विपिन कुमार रविता गुप्ता, उमाकांत पचैरी, दिनेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *