जिला जेल से रिहा होते ही बंदी ने गेट के बाहर किया डांस बजाई ताली
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241127-WA0028-833x1024.jpg)
कन्नौज। जनपद के अनौगी जिला जेल में दो बंदी सजा काट रहे थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से दोनों बंदी को रिहा किया गया। जिला जेल के गेट से बाहर निकलते ही दोनों ने खुशी के मारे नाचना शुरू कर दिया। वहीं जेल स्टाफ ने ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। कन्नौज की जिला जेल में 9 माह से जेल में बंद दोनों कैदियों को आज रिहा किया गया। दोनों कैदी खुशी के मारे नाचने लगे। जेल स्टाफ ने ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। कैदियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल को सराहना करते हुए बताया कि एक हजार रुपये अदा न कर पाने के कारण रिहा नहीं हो पा रहे थे। गरीब और अनाथ होने से जुर्माने की रकम अदा नहीं कर पाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से आज हमें रिहा किया गया। जिसमें से एक छिबरामऊ का और दूसरा फतेहपुर का निवासी है। दोनों ने खुशी के मारे गेट के बाहर निकलते ही नाचना शुरू कर दिया।
Post Comment