×

घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय किशोरी को बाग में ले जाकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

ठठिया/कन्नौज। 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले बुजुर्ग को ठठिया पुलिस ने किया गिरफ्तार माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का कराया मेडिकल परिक्षण। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को घर के बाहर एक किशोरी खेल रही थी। गांव का ही निवासी ओमप्रकाश पुत्र परशुराम उम्र 60 वर्ष निवासी सिसैयनपुर्वा किशोरी को बहलाकर गांव के बाहर स्थित एक बाग़ में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसी दौरान बहन को तलाशते हुए बड़ी बहन घटना स्थल पर पहुंची। बाग में वृद्ध की करतूत देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश को पकड़ लिया और पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। ठठिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। और उसको जेल भेजा जा रहा है।और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Post Comment

You May Have Missed