दि किसान चीनी मिल मे किसानों ने काटा हंगामा,पुलिस ने संभाला मामला, किया शांत
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल में एक सप्ताह पहले पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था। मिल प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में गन्ना आने के बाद ही पेराई चालू करने को कहा था। पर्याप्त मात्रा में गन्ना आने पर तीन दिन पहले पेराई के लिए प्रेशर का उठान किया गया था लेकिन बार बार तकनीकी खराबी के कारण गन्ने की पेराई नहीं हो सकी। कई दिन से गन्ना लेकर खड़े किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने विरोध दर्ज किया। हंगामा हुआ। किसान चीफ इंजीनियर के पास पहुंचे। जहां नोकझोक हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फोर्स मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। किसानों ने कहा कि कई दिन से गन्ना लेकर खड़े है। उनका गन्ना भी सूख रहा है। सूखे गन्ने को लेने से मिल प्रशासन एतराज करता है। तौल भी नहीं हो रही है। यदि तौल हो जाए तो वह अपने घर को चले जाए। गेहूं की बुआई भी करनी है। शादी सहालग भी चल रही है वही घर पर भी कार्य है। ऐसे में बेहद दिक्कत है। यहां पता ही नहीं है आखिरकार दिक्कत कब दूर होगी और सुचारु रूप से पेराई होगी। देर शाम तक पेराई कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
Post Comment