रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद:- उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा के तत्वाधान में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ आर. पी. शर्मा के निर्देशन में 52 वीं बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का मण्डल स्तरीय आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज, आगरा में जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा, प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉ निखिल जैन के संयोजन में किया गया।
जनपद फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी है। इस प्रदर्शनी में सभी सात उपविषयों पर आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा एवं मैनपुरी के प्रतिभागियों ने विभिन्न मॉडल इलेक्ट्रिक पिलर करंट अलर्ट सिस्टम, स्मार्ट सिटी, किडनी मॉडल, सेफ्टी वॉच, वायु प्रदूषण, अम्ल वर्षा, नाईट स्ट्रीट लैम्प, कार्बन गन, लेज़र सेक्युरिटी डोर, पेरिस्कोप आदि प्रदर्शित किए गए थे। जिनका निर्णायक मण्डल द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिवस पर डॉ निखिल जैन एवं श्रीमती नेहा अग्रवाल द्वारा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के 21 प्रतिभागियों ने अलग अलग वर्ग एवं विषय पर स्थान प्राप्त करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिसमें 10 ने प्रथम, 07 ने द्वितीय एवं 04 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में अमित तृतीय, यातायात एवं संचार में युवराज प्रथम, प्राकृतिक खेती में गुनगुन प्रथम, आपदा प्रबंधन में वासुदेव प्रथम, गणित एवं कंप्यूटेशनल सोच में सुशांत प्रताप सिंह एवं एकता ने तृतीय स्थान, कचरा प्रबंधन में आराध्या द्वितीय, प्रिंस उपाध्याय तृतीय एवं संसाधन प्रबंधन में साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में कु वर्षा द्वितीय, यातायात एवं संचार में मनीष द्वितीय, आपदा प्रबंधन में शौर्य सक्सेना द्वितीय, गणित एवं कंप्यूटेशनल सोच में सचिन तृतीय स्थान, कचरा प्रबंधन में कौशल प्रताप सिंह द्वितीय एवं नेहा तृतीय एवं संसाधन प्रबंधन में आयुष शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यापक संवर्ग में भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सुमित कुमार सिंह प्रथम, प्राकृतिक खेती में सलमान वाहिद प्रथम, आपदा प्रबंधन में अश्वनी कुमार जैन प्रथम, गणित एवं कंप्यूटेशनल सोच में सृष्टि दुबे प्रथम, संसाधन प्रबंधन में नंदनी शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जनपद के सभी प्रतिभागियों द्वारा मण्डल स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदान करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार एवं समस्त प्रधानाचार्य, श्रीमती मुदिता पाण्डे, नीरज कुमार जैन, राजकिशोर यादव, प्रशान्त जैन, हिमांशु भारद्वाज, राजकुमार सिंह, कमलेश शर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *