ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
गाय को ग्रामीणों ने गंगा के किनारे दलदल से कई घंटों की कड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला। आग जलाकर गाय को राहत दी। गौसेवकों की जागरुकता से गाय की जान बच गई।
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट दुर्वाशा ऋषि आश्रम से लगभग एक किलोमीटर दूर गंगा किनारे दलदल में एक गाय पानी पीने के चक्कर में फंस गयी| गाय नें निकलने का प्रयास किया लेकिन वह दलदल से उसे बाहर नही निकल सकी| जिससे गाय ने थककर दलदल से निकलने का प्रयास करना छोड़ दिया, वह अब केबल मौत के आनें का इंतजार कर रही थी, लेकिन कहते है ईश्वर सबकी मदद करता है, गंगा के किनारे जिन्दगी और मौत की जंग की चीखपुकार ईश्वर नें सुनी, कहते है ईश्वर खुद जमीन पर नही आते वह किसी ना किसी को प्रेरणा देकर मदद के लिए भेजते है| मंगलवार को पांचाल घाट के बाबा धर्मदास आश्रम के सेवादार मोनू पाठक व कुलदीप वर्मा किसी तरह उधर से गुजरे| उन्होंने गाय को दलदल में फंसे देखा| जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए लोगों को बुलाया| जानकारी पर प्रमोद द्विवेदी, राजीव शुक्ला, अर्पित मिश्रा, कृपा शंकर तिवारी, लल्ला पाण्डेय , बाबा जगपाल दास, बृजेश अग्निहोत्री, सत्यम पंडित, अरुण दुबे आदि आ गये| पांचाल घाट चौकी प्रभारी नें जेसीबी की व्यवस्था की लेकिन दलदल के चलते जेसीबी गाय तक नही पंहुच सकी| जिसके बाद मौके पर मौजूद सभी ने कई घंटे तक दलदल की मिट्टी हाथों से ही निकाली और रस्सी की मदद से गाय को दलदल से खीचकर बाहर निकाल कर लाये| इसके बाद गाय को नाव पर लादकर दुर्वाषा ऋषि आश्रम तक लेकर आये| मोनू व् कुलदीप नें गाय की देखभाल बाबा धर्मदास आश्रम में करनें क जिम्मा लिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *