ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: सैंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस का त्योहार बड़े उमंग, उत्साह व उल्लास के साथ मनाया। इस उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर उदय कुमार डिसूजा व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सि. शाइनी पॉल ने क्रिसमस कैंडल प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सिस्टर रोज , मैनेजर सिस्टर मीरा , उपप्रधानाचार्या सिस्टर जैसी ने भी भाग लिया। फादर उदय कुमार डिसूजा ने मैरियन परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि यह त्यौहार किसी जाति, धर्म या समूह विशेष का नहीं हैं यह मानवता व सद्भावना का त्यौहार हैं। यह मानव मात्र में सेवा की भावना जागृत करता हैं।कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा गीत, संगीत ,नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति की गई ।इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से मानव मात्र को एकता, प्रेम, सद्भावना व मानवता का संदेश दिया गया। नाटिका के द्वारा इशु0 मसीह के जन्म को दर्शाया गया।सेंटा ने भी कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाते हुए विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इस उत्सव में क्रिसमस कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने फादर को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *