संविधान गौरव अभियान में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।
बागपत/बड़ौत|भाजपा की ओर से चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि संविधान गौरव अभियान 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव स्वरूपी अभियान है। अभियान से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार किया जाएगा। हमारा संविधान हमारा अभिमान के भाव से इस अभियान को चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 25 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूल, कॉलेज, शिक्षा संस्थान में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा 25 जनवरी को सभी बूथ एवं मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन के साथ भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे। इसकी तैयारी को लेकर कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र व सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, एससी मोर्चा के जिला संयोजक आत्माराम मौर्य, व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रविन्द्र आर्य को बनाया गया है। कहा कि मंडल स्तर पर 9 जनवरी को बैठक आयोजित कि जायेगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।
इस दौरान जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, कवरपाल गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सतेन्द्र मौर्य, डॉ नरेश कोरी, डॉ नीरज कौशिक, सत्यबीर सिंह बड़का, विनोद पांचाल, अमित जैन, राखी राजपूत, अमित उपाध्याय, सूनील मेवला, सूनील दीक्षित, धर्मसिंह आदि मौजूद रहे।
Post Comment