राष्ट्र माता शेख ओर राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्म जयंती कार्यक्रम
ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरेशी
मथुरा ।राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा मथुरा के बैनर तले राष्ट्र माता फातिमा शेख और राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले का संयुक्त रूप से जन्म जयंती कार्यक्रम एम आई पब्लिक स्कूल में मनाया गया इस दौरान राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी इसराइल खान ने राष्ट्र माता फातिमा शेख और राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस समय महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार नहीं था उस समय फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले ने तमाम विरोध के बाद लड़कियों के स्कूल का संचालन किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट अंजलि सैनी ने कहा कि भारत की महिलाओं को राष्ट्रमाता फातिमा शेख और राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले को आदर्श मानते हुए शिक्षा प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए शिक्षा ही वह सदमार्ग है जिसे प्राप्त कर महिला एक घर का नहीं पूरे खानदान का कल्याण करती है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सिंह एडवोकेट ने बताया कि शिक्षा वह प्रकाश है जिससे सत्य और असत्य का पता चलता है। कार्यक्रम की अध्यक्ष रूमा देवी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया
इस मौके पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह निषाद, ऑल इंडिया जमीतुल कुरैशी के जिला अध्यक्ष तौफीक आढ़ती, बहुजन साहित्यकार लेखक सज्जन क्रांति, जनवादी कवि शास्त्री सी. बी. विकल, गब्बर कुरैशी पूर्व सभासद, श्रीमति गुरप्यारी, हाशिम कुरैशी, रईस अहमद, डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महताब सिंह, मोहन सिंह, वरिष्ठ नेता समाजवादी बबलू कुरैशी, फरीद पहलवान, शाकिर अब्बासी, सत्तार खान, अब्दुल रशीद नेताजी, हाजी जाहिद, इब्बो नेताजी, मास्टर हैदर अली, चौ. मतीन, जाबिर चौधरी, बंटी कुरैशी, चांद कुरैशी, मुन्ना खान, श्याम सुन्दर, आदि लोग उपस्थित रहे
Post Comment