ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। खाद्य विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर छिबरामऊ के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाइक रैली भी व्यापारियों ने निकाली।
व्यापारियों ने मुख्य बाजार से पुरानी गल्ला मंडी तक बाइक रैली भी निकाली। इसके अलावा धरना भी दिया गया।
किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का आरोप था कि, विभागीय अधिकारी लाइसेंस बनवाने के नाम पर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली करवाते हैं।
ढाई से दस हजार रुपए तक सुविधा शुल्क मांगा जाता है। छिबरामऊ नगर पालिका चेयरमैन और बीजेपी नेता मनोज दुबे ने बताया कि व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। जिला प्रशासन को भी उपरोक्त मामले से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।
व्यापारियों ने विभाग पर जिले के डीएम से जांच कर कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *