×

लिपाई पुताई के लिये मिट्टी खोदने गई 15 वर्षीय किशोरी की मिट्टी का टीला ढहने से मौत

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। सदर कोतवाली के चौराचांदपुर गांव में घर की लिपाई पुताई के लिये मिट्टी खोदने गई एक 15 वर्षीय किशोरी टीला धंसने से दब गई। उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाये जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
कन्नौज कोतवाली के उपरोक्त गांव निवासी राम रतन राजपूत की बेटी प्रियंका लोहे के तसला लेकर मिट्टी खोदने गई थी। जब वह गांव के निकट ही स्थित टीले से मिट्टी खोद रही थी, इसी दौरान टीले की मिट्टी ढह जाने से प्रियंका उसमें दब गई। उधर काफी समय तक घर वापस ना लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन की तो प्रियंका मिट्टी के टीले के मलवे में दबी हुई घायल अवस्था में मिली। आनन फानन में उपचार हेतु किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

Previous post

सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों का दर्द विद्यालय में एक घंटा ज्यादा पढ़ाई करवाई जा रही है

Next post

प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा० गौतम चौधरी ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन, सुलह-समझौते के आधार पर किया गया पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित कुल 135 मामलों का निपटारा…..

Post Comment

You May Have Missed