ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। सदर कोतवाली के चौराचांदपुर गांव में घर की लिपाई पुताई के लिये मिट्टी खोदने गई एक 15 वर्षीय किशोरी टीला धंसने से दब गई। उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाये जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
कन्नौज कोतवाली के उपरोक्त गांव निवासी राम रतन राजपूत की बेटी प्रियंका लोहे के तसला लेकर मिट्टी खोदने गई थी। जब वह गांव के निकट ही स्थित टीले से मिट्टी खोद रही थी, इसी दौरान टीले की मिट्टी ढह जाने से प्रियंका उसमें दब गई। उधर काफी समय तक घर वापस ना लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन की तो प्रियंका मिट्टी के टीले के मलवे में दबी हुई घायल अवस्था में मिली। आनन फानन में उपचार हेतु किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *